प्रतापगढ़: UGC के नए कानून के विरोध में करणी सेना ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, किया प्रदर्शन
प्रतापगढ़ में राजपूत करणी सेना ने यूजीसी (UGC) के नए कानून को 'काला कानून' बताते हुए इसके विरोध में शुक्रवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन का आरोप है कि यह कानून सवर्ण समाज की मेरिट और समानता के अधिकार के खिलाफ है। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।