सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक हुई संपन्न, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्टर दीपक आर्य ने समय सीमा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित समय सीमा प्रकरणों की भी समीक्षा की। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि राजस्व महा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी एसडीएम,तहसीलदारों के साथ प्रतिदिन बैठक करें।