सागर नगर: नगर निगम आयुक्त के साथ हुई ऑटो यूनियन की बैठक ऑटो किराया निर्धारण के संबंध में हुई चर्चा
जिला ऑटो यूनियन के अध्यक्ष पप्पू तिवारी के साथ आटो यूनियन के पदाधिकारी ने निगम कार्यालय पहुंचकर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री से मुलाकात की। ऑटो यूनियन द्वारा आरटीओ कार्यालय के पास नया बस स्टैंड क्रमांक 1 और भोपाल रोड स्थित नया बस स्टैंड क्रमांक 2 तक सवारियों को लाने ले जाने के लिए ऑटो किराया निर्धारण कर उसकी सूची निगम आयुक्त को सौपी हैं।