सागर नगर: मकरोनिया की पद्माकर कॉलोनी में सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध, नगदी सहित जेवरात लेकर भागे चोर
मकरोनिया थाना क्षेत्र की पद्माकर कॉलोनी में बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे नगद 2 लाख रूपये और जीवरत लेकर भागे हैं। वारदात के समय परिवार के लोग नई बाइक खरीदने के लिए बाजार गए थे,घर लौटे तो ताला टूटा मिला।वारदात की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण का दर्ज कर मामला जांच में लिया है। एफएसएल टीम ने जांच पड़ताल की है।