सागर नगर: मशानझिरी के पास स्थित खेत में दिखे तेंदुआ और उसके बच्चों के पैरों के निशान, लोगों ने वन विभाग को दी सूचना
मशानझिरी के पास एक किसान के खेत में तेंदूआ और उसके बच्चे के पैरों के निशान देखकर क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद खेत में आसपास कई निशान मिले हैं। उन्होंने तेंदूआ की पुष्टि करते हुए कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए आसपास के लोगों को सावधानी पूर्वक रहने की समझाइश दी है।