सागर नगर: मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में गुरु पूर्णिमा पर दो दिन हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
मध्य प्रदेश शासन ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी शैक्षणिक संस्थानों में रविवार और सोमवार दो दिन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में रविवार और आज सोमवार को भी विभिन्न आयोजन किए गए। सागर शहर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में रविवार और आज सोमवार दोनों दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।