सागर नगर: सावन माह के पहले दिन सागर जिले के शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, हर जगह भगवान शिव की आराधना हुई शुरू
सावन माह के पहले सोमवार को सागर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तो की भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी यह क्रम देर शाम तक जारी हैं और लोग शिव की आराधना कर रहे हैं। इस बार खास बात यह है कि भगवान शिव की आराधना का सावन माह की शुरुआत भी सोमवार से हुई है। हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहे है।