पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी
प्रखंड मुख्यालय पोड़ैयाहाट में भारत की जनगणना, 2027 को ले प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को जारी रहा।प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने बताया कि आज ट्रेनरों द्वारा जनगणना के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।स्मार्ट फोन में एंट्री और उनके कई स्टेजों के बारे में बताया गया। इस ट्रेनिंग में 350 प्रगणक एवं 60 पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं।