जलालाबाद: परशुरामपुरी में कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स का भव्य स्वागत, बोले- संगठन मजबूत होगा, कांग्रेस मजबूत होगी
परशुरामपुरी पहुंचे हरियाणा की झज्जर विधानसभा से कांग्रेस विधायक एवं केंद्रीय ऑब्जर्वर कुलदीप वत्स का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। विधायक ने सबसे पहले भगवान परशुराम मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद एडवोकेट आलोक शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया