सिकंंदराबाद: भराना मोड़ के पास से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
भराना मोड़ के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला चौधरी वाड़ा का निवासी है। इससे पहले की आरोपी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देता है उसे मुखबिर की सूचना पर समय रहते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।