सामरी कुसमी: सामरी विधायक ने आंगनबाड़ियों में पोषक आहार वितरण में कोताही बर्दाश्त न करने की बात कही, परेशानियों से अवगत कराने की अपील
सामरी कुसमी : सामरी विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा ने सामरी कुसमी क्षेत्र के दौरे के दौरान कहा की देश की भविष्य का पहला पड़ाव आंगनबाड़ी से शुरू होता है, नींव जितनी मजबूत होगी उतना घर मजबूत होगा! उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन तथा पोषक आहार को बेहतर करने की बात कही है!