धनतेरस पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से हुनर हाट लगाया गया। डीएम नवीन कुमार सहित अधिकारियों ने उद्घाटन किया। स्टॉलों पर जीविका दीदियों के उत्पाद, तमकुलिया के सूप, घनवेरिया के पेड़े और रिमांड होम के बच्चों के बनाए दीये-मोमबत्तियां आकर्षण बने। भवानी पांडेय की गायिकी ने समां बांधा।