पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय के बाहर महिला कार्यकर्ताओं ने लगाए 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे, एक-दूसरे को लगाई सिंदूर
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं के योगदान को लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए भारत के समर्थन में खूब नारे लगाई। मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने दूसरे को सिंदूर भी लगाई।