पटना ग्रामीण: दिल्ली कारोबारी से सोने की लूट कांड का अपराधी गिरफ्तार, कोतवाली थाने में थाना प्रभारी ने दी जानकारी
7 मार्च 2024 को डाक बंगला चौराहे पर दिल्ली के कारोबारी के साथ हुए सोना लूट कांड मामले के अभियुक्त राहुल हर्षवर्धन उर्फ सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही यह लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था लेकिन आखिरकार एसटीएफ के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार शाम करीब 5:00 बजे मामले की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी ने दी है