पटना ग्रामीण: NMCH में नर्स के साथ छेड़खानी का वीडियो सामने आने के बाद NMCH की नर्सों ने प्रदर्शन किया
पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल NMCH में एक नर्स के साथ हेल्थ मैनेजर ने छेड़खानी की। छेड़खानी का वीडियो शनिवार को सामने भी आया,लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद शनिवार दोपहर करीब 3 बजे NMCH की नर्सो ने हंगामा कर दिया।सभी नर्सों का कहना है कि पीड़िता को न्याय मिलनी चाहिए और आरोपी पर इस तरह की कार्रवाई होनी चाहिए कि आने वाले समय में इस तरह की घटना कभी ना हो।