पटना ग्रामीण: सीएम ने नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन (मल्टी मॉडल हब) और पटना जंक्शन तक भूमिगत पथ (सब वे) का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह करीब 11 बजे नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन (मल्टी मॉडल हब) और पटना जंक्शन तक भूमिगत पथ (सबवे) का उद्घाटन किया। इस परियोजना से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी आएगी। यह कदम शहर के यातायात प्रबंधन को बेहतर करेगा।