पटना ग्रामीण: NMCH पटना में 100 बिस्तरों वाला नया वार्ड शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
शनिवार की दोपहर 1:00 बजे राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 100 बेड के नए AC वार्ड का उद्घाटन किया। अब अस्पताल में कुल 1100 से अधिक बेड हो गए हैं। मंत्री ने बताया कि अस्पताल में 450 प्रकार की दवाएं मुफ्त मिलेंगी और कई नई सुविधाएं जल्द शुरू होंगी।