पटना ग्रामीण: विभागीय मंत्री प्रेम कुमार ने 41910 किसानों को 46.49 करोड़ रुपये की सहायता राशि DBT के माध्यम से वितरित की
शनिवार की दोपहर 3:00 के करीब शास्त्री नगर स्थित सहकारिता क्षेत्रीय संस्थान में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने खरीफ 2023 के तहत 12 जिलों के 41910 किसानों को 46.49 करोड़ रुपये की सहायता राशि DBT के माध्यम से दी। यह राशि फसल क्षति पर बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत दी गई, जो राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क संचालित है।