कोंडागांव: फरसगांव में डीजल टैंकर की साइकिल से हुई थी टक्कर, हादसे के शिकार घायल साइकिल सवार को जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोंडागांव जिले के फरसगांव बस स्टैंड के पास बीती रात नेशनल हाईवे 30 में एक साइकिल सवार व्यक्ति की डीजल से भरी टैंकर से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में साइकिल सवार चंपेस कुमार नेताम पिता लखमू राम नेताम निवासी फरसगांव गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें बेहतर उपचार हेतु आज फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल का उपचार जारी है।