कोंडागांव: बफना सड़क हादसे की शिकार अज्ञात महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, पहचान की हुई पुष्टि
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बफना के पास कल रात एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें एक अज्ञात महिला को गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वही अज्ञात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात महिला की पहचान की पुष्टि कर ली है। महिला की पहचान कौशल्या सोढ़ी पिता नंदलाल कोर्राम निवासी डोंगरीपारा कोंडागांव के रूप में की गई है।