Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बांका: पीबीएस कॉलेज में डीएम व एसपी ने डिस्पैच सेंटर और कमिश्निंग कार्यों का किया निरीक्षण

Banka, Banka | Nov 5, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान सम्पन्न होना है। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर 12 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने पीबीएस कॉलेज और सीएमएस.उच्च विद्यालय, शाहपुर स्थित डिस्पैच सेंटर एवं कमिश्निंग कार्यों का निरीक्षण किया

MORE NEWS

#बांका में निक्षय मित्रों द्वारा 17 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया गया वितरण, समाजसेवी धमेन्द्र कुशवाहा ने भी टीबी मरीज को लिया गोद
#CMBihar #SamratChoudhry

#बांका में निक्षय मित्रों द्वारा 17 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया गया वितरण, समाजसेवी धमेन्द्र कुशवाहा ने भी टीबी मरीज को लिया गोद #CMBihar #SamratChoudhry

Banka, Banka | Jul 10, 2026

#बेलहर में शौच के लिए निकले युवक की गला घोंटकर की गई हत्या, 7 पर केस दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

#बेलहर में शौच के लिए निकले युवक की गला घोंटकर की गई हत्या, 7 पर केस दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

Banka, Banka | Jul 10, 2026

जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आपूर्ति टास्क फोर्स  की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक सभी जन वितरण प्रणाली  विक्रेताओं के लिए आगामी माह का खाद्यान्न डीएसडी (DSD) ट्रांसपोर्टर के माध्यम से हर हाल में उपलब्ध कराया जाए, ताकि लाभुकों को समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित हो सके। इसके साथ-साथ जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को ट्रांसपोर्टर की निगरानी करने तथा खाद्दान्न की गुणवत्ता सुनिश्चिचत करने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख तक कम-से-कम 60 प्रतिशत, 15 तारीख तक 80 प्रतिशत तथा 20 तारीख तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण हर हाल में पूरा किया जाए।

बैठक में खाद्यान्न वितरण की समीक्षा के दौरान चांदन प्रखंड में वितरण की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, चांदन से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं, शंभूगंज प्रखंड में ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रगति अपेक्षाकृत कम रहने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, शंभूगंज का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को जन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा खाद्यान्न वितरण एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए आगामी माह का खाद्यान्न डीएसडी (DSD) ट्रांसपोर्टर के माध्यम से हर हाल में उपलब्ध कराया जाए, ताकि लाभुकों को समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित हो सके। इसके साथ-साथ जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को ट्रांसपोर्टर की निगरानी करने तथा खाद्दान्न की गुणवत्ता सुनिश्चिचत करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख तक कम-से-कम 60 प्रतिशत, 15 तारीख तक 80 प्रतिशत तथा 20 तारीख तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण हर हाल में पूरा किया जाए। बैठक में खाद्यान्न वितरण की समीक्षा के दौरान चांदन प्रखंड में वितरण की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, चांदन से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं, शंभूगंज प्रखंड में ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रगति अपेक्षाकृत कम रहने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, शंभूगंज का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को जन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा खाद्यान्न वितरण एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Banka, Bihar | Jul 10, 2026

आज  जिला पदाधिकारी ,बांका के निदेशानुसार प्रखंड अमरपुर अंतर्गत उच्च  विद्यालय फतेहपुर कठेल,में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत 'सखी वार्ता' जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की छात्राओं तथा किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षात्मक उपायों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।
इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में 'जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन' (DHEW), बांका के जेंडर स्पेशलिस्ट एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के मूल उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला और बालिकाओं की शिक्षा व उनके सामाजिक उत्थान को अत्यंत आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट और वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं और किशोरियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा के और इसकी रोकथाम के लिए बने कड़े कानूनों व सामाजिक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
छात्राओं को सुरक्षा और सहायता प्रणाली के बारे में बताते हुए 'वन स्टॉप सेंटर' की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति या सहायता के लिए चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग कर सकें।
इस महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक जागरूकता कार्यक्रम में  विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जानकारियों को ध्यानपूर्वक समझा और समाज में बाल विवाह की रोकथाम व बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज जिला पदाधिकारी ,बांका के निदेशानुसार प्रखंड अमरपुर अंतर्गत उच्च विद्यालय फतेहपुर कठेल,में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत 'सखी वार्ता' जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की छात्राओं तथा किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षात्मक उपायों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में 'जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन' (DHEW), बांका के जेंडर स्पेशलिस्ट एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के मूल उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला और बालिकाओं की शिक्षा व उनके सामाजिक उत्थान को अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम के दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट और वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं और किशोरियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा के और इसकी रोकथाम के लिए बने कड़े कानूनों व सामाजिक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। छात्राओं को सुरक्षा और सहायता प्रणाली के बारे में बताते हुए 'वन स्टॉप सेंटर' की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति या सहायता के लिए चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग कर सकें। इस महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जानकारियों को ध्यानपूर्वक समझा और समाज में बाल विवाह की रोकथाम व बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Jul 10, 2026

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही है । कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे तथा जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

#सात_निश्चय_3
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
#EaseOfLiving
#जनसुनवाई
#लोक_शिकायत
#सुशासन
#जनसेवा
#जनहित
#पारदर्शी_प्रशासन
#उत्तरदायी_प्रशासन
#बिहार_सरकार
#जिला_प्रशासन_बांका
#बांका_जिला_प्रशासन
#जिला_पदाधिकारी_बांका
#Banka
#BiharGovernment

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही है । कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे तथा जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। #सात_निश्चय_3 #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #EaseOfLiving #जनसुनवाई #लोक_शिकायत #सुशासन #जनसेवा #जनहित #पारदर्शी_प्रशासन #उत्तरदायी_प्रशासन #बिहार_सरकार #जिला_प्रशासन_बांका #बांका_जिला_प्रशासन #जिला_पदाधिकारी_बांका #Banka #BiharGovernment

Banka, Bihar | Jul 10, 2026