आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर की अध्यक्षता संभावित बाढ़/सुखाड़-2026 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला पदाधिकारी, बांका एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय, बांका से जुड़े।
बैठक में आयुक्त द्वारा वर्षापात की स्थिति की नियमित एवं प्रभावी निगरानी करने का निर्देश दिया गया। इसके तहत सामान्य वर्षापात, वास्तविक वर्षापात तथा कुल विचलन (Deviation) से संबंधित आंकड़ों का प्रतिदिन विश्लेषण एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को संवेदनशील प्रखंडों में भूजल स्तर की सतत निगरानी करने, खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी को खरीफ फसलों के आच्छादन के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति, बिचड़ा तैयार करने तथा धान रोपनी का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी को जिले के सभी कैटल ट्रफ (Cattle Trough) को सुचारु रूप से संचालित रखने, पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) टीम को पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग को सरकारी नलकूपों के माध्यम से सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी नलकूपों को पूर्णतः क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Jul 27, 2026