नाथनगर: भुवालपुर गांव में एक साल पहले बच्चे पर ब्लेड से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
नाथनगर थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव में बीते एक वर्ष पूर्व एक आरोपित ने बच्चे पर ब्लेड से हमला कर जख्मी कर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित सहेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस कई बार उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका था।