रूड़की: लाल कुर्ती बाजार में सड़क पर खुलेआम हुड़दंग मचा रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में लाल कुर्ती बाजार में सड़क पर खुलेआम हुड़दंग मचा रहे सालियर गांव निवासी हंसराज पुत्र महिपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि लाल कुर्ती बाजार में एक युवक के द्वारा खुलेआम सड़क पर हुड़दंग मचाया जा रहा है। पुलिस ने हंसराज के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।