रूड़की: बस अड्डे के पास लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में बस अड्डे के पास लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी की बस अड्डे के पास कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।