रूड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में किराएदारों के सत्यापन के लिए चलाया अभियान
रुड़की कोतवाली पुलिस ने आज क्षेत्र में किराएदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया है। जिसके चलते पुलिस ने 42 किराएदारों का सत्यापन किया है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा आठ मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान भी किया गया है। साथ ही पुलिस के द्वारा बिना नंबर प्लेट की बाइकों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया है। जिसके चलते पुलिस ने 6 बाइकों को सीज कर दिया है।