रूड़की: सोहलपुर रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से हुई थी बाइक सवार की मौत,पुलिस ने चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
पिरान कलियर थाना क्षेत्र में सोहलपुर रोड पर रविवार की रात ट्रैक्टर ट्राली ने माजरी गुम्मावाला निवासी जोगिंदर नाम के बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिस कारण जोगिंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद जोगिंदर के भाई विजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रैक्टर ट्राली चालक पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के मुकदमा दर्ज कर लिया है।