रूड़की: नगर निगम रुड़की के सभागार में भाकियू रोड ने किया बैठक का आयोजन,विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर का किया विरोध
नगर निगम रुड़की के सभागार में आज भारतीय किसान यूनियन रोड के द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी कर रहा है। जिस कारण किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में स्मार्ट मीटर लगाने नहीं दिए जाएंगे।