रूड़की: बस अड्डे के पास लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस ने बस अड्डे के पास लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले देहरादून निवासी मोहित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बस अड्डे के पास लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहित ठाकुर को समझने का प्रयास किया था। नहीं मानने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।