जगदलपुर: राजमहल परिसर से निकली महाराजा कमलचंद्र भंजदेव की शाही बारात, 135 वर्ष बाद राज परिवार में हुआ वैवाहिक कार्यक्रम
बुधवार रात 8 बजे राजमहल परिसर से बस्तर महराजा कमलचंद्र भंजदेव की शाही बारात निकली जिसमें बड़ी संख्या में ऊंट ,घोड़े बड़ी संख्या बस्तर के नृतक दल ,विदेशी मेहमान ,दूसरे प्रदेशों के राज परिवार के सदस्य शामिल हुए ।इस दौरान बस्तर महराजा कमलचंद्र भंजदेव दूल्हे के रूप में हाथी में सवार होकर निकले । बारात निकलते ही नगर में बस्तर महाराजा के जयकारे लगाए गए।