जगदलपुर: जिया डेरा से बस्तर महाराजा के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने माता दंतेश्वरी की छड़ी और छत्र पहुंचे राजमहल
दंतेश्वरी माता की छड़ी और छत्र बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से जगदलपुर पहुंची थी । जहां जिया डेरा में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार दोपहर डेढ़ बजे विधि विधान और भव्य तरीके से बस्तर राजमहल के लिए माता की शोभायात्रा निकाली गई । जिसकी अगुवाई जगदलपुर के नव निर्वाचित महापौर संजय पांडे ने की।