जगदलपुर: पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे जगदलपुर, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव जगदलपुर पहुंचे । जहां पूर्व विधायक रखेचंद जैन सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दरअसल पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव बस्तर राज परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जगदलपुर पहुंचे हैं ।