जगदलपुर: जगदलपुर से मतदान सामग्री स्ट्रांग रूम कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बस्तर में पहुंची, 20 फरवरी को बस्तर ब्लॉक में होगा मतदान
बस्तर ब्लॉक के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल स्ट्रांग रूम में जगदलपुर से मतदान सामग्री पहुंचने पर उतारा गया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 20 फरवरी को बस्तर ब्लॉक के 254 मतदान केंद्र में मतदान किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर लिया गया है।बुधवार को कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल स्ट्रांग रूम से मतदान दल को मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्र के लिए रवानगी होगी।