पाली: ग्राम सिमरधा निवासी शिकायतकर्ता ने नामजद व्यक्ति पर जमीन के ठेके में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया
Pali, Lalitpur | Aug 18, 2026 ग्राम सिमरधा निवासी शिकायतकर्ता ने एसडीएम पाली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने गांव की एक व्यक्ति की जमीन 3 वर्ष के लिए ठेके पर ली थी।परंतु उक्त व्यक्ति की नियत में खोट आ गई। पीड़ित का ठेके का पैसा एडवांस होने के बावजूद, आरोपी ने 2 वर्ष बाद ही एक तीसरे व्यक्ति को जमीन ठेके पर दे दी।उसने मामले को लेकर न्यायोचित कार्यवाही की मांग की है।