भूंतर में माता रानी का विशाल जागरण श्रद्धा व धूमधाम से संपन्न, आज आयोजित होगा विशाल भंडारा
आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में विक्की सोनी का नया कृष्ण भजन श्याम ने औणा हुआ रिलीज
कुल्लू : नगर पंचायत भूंतर के मेला ग्राउंड में 'जय ज्वाला मां जागरण कमेटी' द्वारा आयोजित प्रथम विशाल भगवती जागरण शनिवार रात अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। शक्तिपीठ ज्वालाजी से लाई गई माता की पवित्र ज्योति की भुंतर एयरपोर्ट गेट पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य अगवानी की गई। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों और शोभायात्रा के साथ ज्योति को मेला ग्राउंड स्थित जागरण स्थल पर स्थापित किया गया, जिसके बाद रात भर मां के दरबार में भक्ति की अविरल धारा बही। जगराते के उपरांत रविवार आज भुंतर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जागरण का शुभारंभ हमीरपुर से विशेष रूप से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक विक्की सोनी ने मां भगवती के चरणों में अपनी वंदना अर्पित करके किया। विक्की सोनी ने अपने सुपरहिट भजनों 'प्यारी लगदी कांगड़े दी माता', 'शेरांवालिये मेरे अंदर हनेरा', 'भोले दा डमरू' और 'लाल रंग चढ़या' से पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत जब उन्होंने बाबा बालक नाथ जी के सिद्ध भजनों की श्रृंखला छेड़ी, तो श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमने और नाचने लगे। जागरण मंच से रिलीज हुआ नया कृष्ण भजन श्याम ने औणा इस अवसर पर भजन गायक विक्की सोनी ने जागरण आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर अपना नया कृष्ण भजन "श्याम ने औणा" औपचारिक रूप से रिलीज किया। विक्की सोनी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार आप सभी ने हमेशा उनके पिछले सभी भजनों को अपना भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसी प्रकार इस नए कृष्ण भजन को भी अपना वही अपार प्यार दें। इसके पश्चात सुंदरनगर की प्रख्यात भजन गायिका सपना गुप्ता ने मां के दरबार में अपनी सुरीली हाजिरी लगाई। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट भेंटें जैसे 'गेर गड्डी नू लादे', 'खेल गिटियां दियां खेलां' और 'मेला मईया दा' गाकर माहौल को पूर्णतया भक्तिमय बना दिया। सपना गुप्ता की भावपूर्ण गायकी के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के दिव्य कंजक रूप के दर्शन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया जागरण में घुमारवीं के प्रसिद्ध महाकाल जागरण ग्रुप के कलाकारों ने अपनी बेहतरीन साज-सज्जा और अलौकिक वादन से संपूर्ण कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के चेयरमैन खुशहाल नेगी, प्रधान रविंद्र राणा, महासचिव विजय नागर, मुख्य संरक्षक भगत राम शर्मा और संरक्षक प्रवीण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ समिति के सदस्य जयभारत, अनिल धीमान, गुरमीत सिंह सोनू, सुनील कुमार, निखिल कुमार, लवप्रीत (वी-ब्रोन कैफे), बलबीर, सतपाल, सोहित शर्मा, घनश्याम वर्मा, नेत्र सिंह, संजय गुप्ता, शुशांत कुमार , अशोक बौद्ध, नवीन छाबड़ा तथा रविंदर परमार सहित अनेक स्वयंसेवक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।भोर के समय मां भगवती की भव्य महाआरती उतारी गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि जगराते के सफल समापन के बाद आज रविवार को भुंतर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
Kullu, Kullu | Sep 14, 2026