जहानाबाद: मलहचक में जहरीला पदार्थ खाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, डायल 112 द्वारा लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद के मलहचक में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद उसे डायल 112 की पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है जबकि घायल की स्थिति चिंताजक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर सुबह पत्नी से विवाद हुआ और शाम में यह घटना घटी।