जहानाबाद: बाइबीपुर में ट्रक की टक्कर के बाद एक व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल, इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद के बीबीपुर में ट्रक कि टक्कर के बाद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सदर अस्पताल जहानाबाद में लाया गया है जहां इलाज जारी है। घायल व्यक्ति का नाम सहाब है जो किसी काम से उक्त स्थान से होते हुए जा रहे थे तभी यह घटना घटी। परिजनों ने बताया कि वह घटना स्थल के पास के ही निवासी हैं।