जहानाबाद: सेवनन हॉल्ट पर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जहानाबाद के सेवनन हॉल्ट पर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। अस्पताल पहुंचाने वाले सेवनन गांव के लोगों ने बताया कि पटना से गया जाने बाली ट्रेन से गिरकर यह हालत हुई।