जहानाबाद: बीबीपुर के समीप तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मजदूर को मारी टक्कर, घायल अवस्था में मजदूर को लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद के बीबीपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर देखने को मिला। जहां की एक मजदूर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना होने के बाद तुरंत स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सभी लोग घायल को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं घायल का नाम मोहम्मद साहब बताया जाता है जिनकी स्थिति चिंताजनक है ।