जहानाबाद: नोनही के समीप पानी में डूब कर एक बच्चे की हुई मौत , सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अगर परिजन अपने बच्चों का ना ध्यान दें तो उनके बच्चों के साथ अप्रिय घटना घट सकती है। ताजा उदाहरण जहानाबाद के नोनही के समीप देखने को मिला। जहां की एक बच्चा खेलने के दौरान पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बचाने की कोशिश की गई, आनन फानन में बच्चों को सदर अस्पताल भी लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।