लखीसराय: लखीसराय नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, सुरेंद्र मंडल समेत तीन पार्षद विजयी
लखीसराय नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बुधवार की दोपहर 12:30 पर मेरी जानकारी के अनुसार मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की गई। जिसमें सुरेंद्र मंडल, शबनम बानो, सुनैना देवी विजेता घोषित किए गए।