सोरांव: सोरांव इलाके में जच्चा-बच्चा की मौत, मांगे पूरी होने के आश्वासन पर समाप्त हुआ चक्काजाम
इलाके में एक निजी अस्पताल में लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत को लेकर आक्रोशित परिजनों ने होलागढ़ मोड़ के पास गुरुवार को अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।होलागढ़ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी आशीष मौर्य ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी खुशबू मौर्य को लाइफ क्योर मे भर्ती कराया गया था।