बांधवगढ़: उमरिया स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त समारोह की अंतिम रिहर्सल सम्पन्न
13 अगस्त गुरुवार समय 12 बजेस्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज अंतिम रिहर्सल स्टेडियम में आयोजित की गई। अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न दलों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। देशभक्ति के रंग में सजी यह रिहर्सल भव्य समारोह की सफल तैयारियों का प्रतीक रही।