मानिकपुर: मानिकपुर के चमरौहा रपटा पर पीएसी जवान तैनात, नाव से ग्रामीणों की आवाजाही शुरू
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र में बरदहा नदी के चमरौहा रपटा पर गुरुवार दोपहर 2 बजे पीएसी 42वीं बटालियन प्रयागराज नैनी की जल सेना के आधा दर्जन जवान तैनात किए गए। हवलदार राजेंद्र सुमन की अगुवाई में नाव से ग्रामीणों को नदी पार कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दवाइयां भी वितरित कीं है।