फुल्लीडूमर: खेसर बाजार में सांसद गिरधारी यादव ने एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक कर पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया
प्रखंड अंतर्गत खेसर बाजार के बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सांसद गिरधारी यादव की उपस्थिति में एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 24 फरवरी को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का सांसद ने अभियान किया।