फुल्लीडूमर: पुलिस सप्ताह के दौरान खेसर फील्ड में पुलिस-जनता क्रिकेट टूर्नामेंट और फुल्लीडुमर में वॉलीबॉल मैच का आयोजन होगा
पुलिस सप्ताह 2025 को लेकर 27 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत खेसर हाई स्कूल फील्ड पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट एवं फुल्लीडुमर में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि इसकी तैयारी की जा रही है। वहीं फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलु कुमार ने बताया कि वॉलीबॉल मैच की तैयारी जारी है।