फुल्लीडूमर: बिटिया बाजार से फूली डूमर पुलिस ने एक चोर को पांच बैटरी और वाहन के साथ गिरफ्तार किया
फुल्लीडुमर पुलिस ने शनिवार एवं रविवार की मध्य रात्रि गश्ती के दौरान करीब ढाई बजे भीतिया बाजार के पास एक चोर को रंगे हाथ बैटरी, बिजली मोटर पंप सेट एवं चार चक्के के वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर युवक बेलहर थाना क्षेत्र के तरी मंझियांय गाव के बादल कुमार मिश्रा है। जिसे थाना एसआई शरद श्रीकांत ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।