फुल्लीडूमर: बेलहर के जदयू विधायक ने मंझली कुशाहा में पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया, महिलाओं को साड़ियाँ वितरित कीं
बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने शुक्रवार को दिन के करीब 4:30 बजे फुल्लीडुमर प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत के मझली कशाहा गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत विधायक निधि से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। जबकि सलैया गांव के गोदावरी सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के बीच साड़ी का समारोह पूर्वक वितरण किया।