आज़मगढ़: ग्रामीण न्यायालय के विरोध में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गिरजाघर चौराहा व रोडवेज गेट के सामने किया जाम
आजमगढ़ में ग्रामीण न्यायालय के गठन के बाद से सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का लगातार विरोध जारी है। फरवरी माह से ही आंदोलनरत अधिवक्ताओं के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार आंदोलन को और व्यापक रूप देने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक हुई और इसके बाद प्रस्ताव पारित कर आंदोलन को और व्यापक रूप देने की रणनीति तय की गई।