आज़मगढ़: आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र समेत जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 304 वाहनों का चालान
चेकिंग अभियान में जिले के कोतवाली, सिधारी, मुबारकपुर, जहानागंज थाना क्षेत्र समेत जिले के कुल 91 स्थानों पर चेकिंग की गई जिसमें कुल 1528 वाहनों को चेक किया गया। बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी चलाने, मानक से तेज रफ्तार से वाहन चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवको द्वारा बाइक पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 307 वाहनों का चालान किया गया।